Daily Horoscope
✕

चीन के साथ जंग के कोई आसार नहीं

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (23:59 IST)
डोकलाम में चीन से जारी तनातनी के बीच सुरक्षाबलों ने साफ किया है कि इसको लेकर चीन ने न तो सरहद पर कोई अपना जमावड़ा किया है और न ही कोई मूवमेंट। लिहाजा फिलहाल चीन के साथ जंग के कोई आसार नहीं है।
 
चीन के साथ भारत की 3488 किलोमीटर की सीमा है। इन सरहद पर पिछले दो महीने से चीनी सेना की कोई असमान्य हरकत नही देखी गई है। भारत से लगी सीमा पर चीन के 15 से 16 डिविजन सेना तैनात है। एक डिविजन में 12 से 15 हजार जवान होते है। ये पहले से ही तैनात है।   
 
मीडिया में जो चीन का सैन्य अभ्यास करते हुए वीडियो दिखाया जा रहा है, वो जून महीने का है। यही नहीं, ये अभ्यास भारतीय सीमा से करीब 700 किलोमीटर दूरी पर हुआ था और ऐसा अभ्यास चीन हर साल 2009 से करता आ रहा है। मीडिया में फिलहाल इसको जारी करने के पीछे भारत पर मनोवैज्ञानिक दवाब बनाना है।  
 
डोकलाम में भारतीय सेना काफी मजबूत स्थिति में है क्योंकि वो ऊंचाई में है। ऐसे इलाके में अगर लड़ाई होती है तो भारत के एक जवान के मुकाबले चीन को नौ जवान तैनात करने होंगे तभी वो जीत सकता है। 
 
भारत से लगती सीमा पर चीन के पांच ऑपरेशनल एयरफील्ड है जबकि 4 से 5 ऐसे लैडिंग स्ट्रीप है जो ऑपरेशनल क्षमता से लैस नही है। 
 
चीन से लगी सीमा पर भारत के अधिक जवान तैनात है लेकिन चीन की सेना अगर त्सेंगपो नदी जो भारत में आकर ब्रम्हपुत्र नदी हो जाती है, उस पर बने पुल पार करती है तो ये भारत के लिए खतरा हो सकता है। ये भी भारतीय सीमा से 250 किलोमीटर की दूरी है। यहां भी चीनी सेना की कोई मूवमेंट नही है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख