Narak Chaturdashi
✕

India-china: भारत के ल‍िए क्‍यों जरूरी है गलवान घाटी?

Updated: बुधवार, 17 जून 2020 (08:17 IST)
सोमवार की रात को भारत और चीन के सैन‍िकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में भारत का एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए।

दरअसल यह व‍िवाद पूर्व लद्दाख की गलवान घाटी को लेकर है। चारों तरफ बर्फीली वादियों से घिरी इस घाटी में ही श्‍योक और गलवान नदियों का मिलन होता है। गलवान घाटी भारत के लिए बहुत अहम है और चीन भी इस बात को बहुत अच्‍छे से जानता है।

आइए जानते हैं आखि‍र क्‍यों भारत के ल‍िए जरुरी है गलवान घाटी।

भारत ने साल 1961 में पहली बार यहां कब्‍जा किया था और अपनी आर्मी पोस्‍ट बनाई थी। इस घाटी के दोनों तरफ के पहाड़ रणनीतिक रूप से भारतीय सेना के ल‍िए बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही गलवान नदी जिस श्‍योक नदी में मिलती है, उसके ठीक बगल से भारतीय सेना की एक सड़क गुजरती है। 1961-62 के बाद से यह घाटी शांत रही है। पिछले दो दशकों में यहां दोनों सेनाओं के बीच कोई झड़प भी नहीं हुई थी। लेक‍िन 5 मई के बाद चीनी सेना गलवान घाटी में अपनी क्‍लेम लाइन से 2 किलोमीटर आगे चली आई है और वो भारत की सड़क से स‍िर्फ 2 किलोमीटर दूरी पर है।

इस वक्‍त भारत गलवान घाटी में सड़क का न‍िर्माण कर रहा है। इस काम को रोकने ल‍िए ही चीन तरह तरह की चालें चल रहा है। यह रोड काराकोरम पास के नजदीक तैनात जवानों तक सामान और अन्‍य चीजों की सप्‍लाई के लिए भी बेहद अहम भूम‍िका नि‍भाएगी।

ऐसे में भारत अपनी सडक इस इलाके में बनाना चाहता है और चीन उसे रोकना चाहता है। प्राकृत‍िक सौंदर्य से भी यह घाटी बहुत महत्‍वपूर्ण है। हालांक‍ि भारत के ल‍िए इस पर कब्‍जा बनाए रखना युद्ध की रणनीत‍ि तौर पर फायदेमंद है। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख