sundarkand
✕

लालकिले से चौथी बार देश को संबोधित करेंगे नरेन्द्र मोदी

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (23:00 IST)
नई दिल्ली। स्वाधीनता दिवस की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लाल किले में मुख्य आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय पर्व को निर्बाध एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए समारोह स्थल के साथ ही समूचे दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए सभी वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है।
      
रक्षा मंत्री अरुण जेटली, राज्यमंत्री सुभाष भामरे तथा रक्षा सचिव संजय मित्रा लाल किले पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे और फिर झंडा फहराने के बाद लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में स्वाधीनता दिवस पर यह उनका चौथा संबोधन होगा।
        
दिल्ली पुलिस के अनुसार सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस बलों में लगभग 500 विशेष कमांडो भी शामिल हैं। इन्हें मुख्य आयोजन स्थल लाल किले पर तैनात किया गया है। आयोजन स्थल और आसपास के इलाके को सुरक्षा के लिहाज से 16 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा की जिम्मेदारी एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। वहीं तीन सेक्टर को मिलाकर एक जोन बनाया गया है जिसकी जिम्मेदारी डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।       
       
आयोजन स्थल के आसपास 600 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जिसमें उच्च क्षमता वाले 100 एचडी कैमरे भी शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को आज दोपहर 12 बजे से रिंग रोड की तरफ से लालकिले को आने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद की जा चुकी है। इन मार्गों पर 15 अगस्त को दिन में 12 बजे तक यातायात बंद रहेगा। 
       
दिल्ली पुलिस ने विस्फोटक युक्त वाहन से हमले की आशंका जताने वाली खुफिया रिपोर्टों के आधार पर खास तैयारी की है। इस खतरे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस रिंग रोड से लाल किले की ओर आने वाले मार्गों के हर मोड़ पर डीटीसी की खाली बसों को खड़ा किया जाएगा। 
 
सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद 14 अगस्त से आयोजन स्थल और आसपास की सुरक्षा कमान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के सुपुर्द कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो के पार्किंग स्थलों को भी आज सुबह से लेकर कल 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। (वार्ता)
Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO खुला

अगला लेख