sundarkand

शून्य आय श्रेणी में 2.96 करोड़ से अधिक लोगों ने भरा रिटर्न

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (22:49 IST)
नई दिल्ली। आंकलन वर्ष 2018-19 के लिए कुल 5,87,13,458 लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, जिसमें से 2,96,80,223 लोगों ने शून्य कर देयता वर्ग के लिए रिटर्न दाखिल किया है। आयकर विभाग द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में मात्र 9 ऐसे लोगों ने रिटर्न दाखिल किया है, जिनकी आय 100 करोड़ रुपए से लेकर 500 करोड़ रुपए के बीच है।

50 करोड़ रुपए से लेकर 100 करोड़ रुपए से कम आय वर्ग में 35 लोगों ने रिटर्न दाखिल किया है। 25 करोड़ रुपए से लेकर 50 करोड़ रुपए से कम आय वर्ग के लिए 106 रिटर्न भरे गए हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए से लेकर 25 करोड़ रुपए से कम आय वर्ग में 660 लोगों ने रिटर्न दाखिल किया है।

5 करोड़ रुपए से लेकर 10 करोड़ रुपए से कम आय वर्ग के लिए 2,039 रिटर्न दाखिल किए गए हैं और एक करोड़ रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए से कम आय वर्ग में 46,279 रिटर्न दाखिल हुए। 50 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए से कम आय वर्ग के लिए 121084 रिटर्न भरे गए।

25 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए से कम आय वर्ग के लिए 5,04,258 रिटर्न, 20 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए से कम आय वर्ग में 3,80,802 रिटर्न, 15 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए से कम आय वर्ग में 7,19,882 रिटर्न और 10 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए से कम आय वर्ग में 22,37,558 रिटर्न दाखिल किए गए।

9.50 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए से कम आय वर्ग के लिए 4,60,298 रिटर्न दाखिल हुए। 5.50 लाख रुपए से लेकर 9.50 लाख रुपए से कम आय वर्ग के लिए 81,55,335 रिटर्न भरे गए। इसी तरह से 5 लाख रुपए से लेकर 5.50 लाख रुपए से कम आय वर्ग के लिए 17,93,339 रिटर्न दाखिल हुए।
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

अगला लेख