ramcharitmanas

जनगणना के इतिहास में पहली बार मोबाइल ऐप से इकट्ठा किए जाएंगे डेटा, लगेंगे 33 लाख कर्मचारी

Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (23:09 IST)
नई दिल्ली। देश के करीब 150 वर्ष के जनगणना इतिहास में पहली बार सभी आंकड़े मोबाइल एप से इकट्ठा किए  जाएंगे और सरकार इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
 
केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने 2021 में होने वाली 16वीं जनगणना की प्रश्नावली तथा तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज यहां शुरू हुए दो दिन के सम्मेलन में कहा कि देश में पहली बार जनगणना के लिए मोबाइल एप का प्रयोग किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया की इस सबसे बड़ी जनगणना के लिए 33 लाख जनगणनाकर्मियों की आवश्यकता होगी। इसके लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।
 
जनगणनाकर्मियों के पास अपना मोबाइल इस्तेमाल करने का विकल्प होगा और इसके लिए उन्हें अलग से उचित राशि दी जाएगी। अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने वाले कर्मियों को कागज पर आंकड़े एकत्र कर उन्हें एप में डालना होगा।
गृह सचिव ने कहा कि आंकड़े इकट्ठा करने में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को देखते हुए इस बार गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आंकड़ों का दुरुपयोग न हो।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 1 अक्टूबर 2020 से जनगणना का काम शुरू हो जाएगा जबकि शेष देश में यह 1 मार्च 2021 से होगा।
 
उन्होंने कहा कि जनगणना का मतलब केवल लोगों की गिनती से नहीं है, इससे देश के बारे में सामाजिक और आर्थिक आंकड़े भी हासिल होते हैं जिनके आधार पर नीति बनाई जाती हैं और संसाधनों का आवंटन किया जाता है।
 
इन आंकड़ों के आधार पर आर्थिक विकास और कल्याण की योजनाएं बनाई जाती हैं। साथ ही इससे निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन और आरक्षित सीटों के बारे में निर्णय लेने में मदद मिलती है।
 
उन्होंने सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सभी प्रतिनिधियों से जनगणना की प्रश्नावली और संबंधित तैयारियों में मदद के लिए अधिक से अधिक सुझाव देने को कहा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख