dharma sangrah

मोदी से डरे इमरान खान की धमकी, हमला हुआ तो जवाब देगा पाकिस्तान

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (14:21 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कितने डरे हुए हैं, यह उनके मंगलवार के बयान से साफ दिख रहा है। उन्होंने एक तरफ जहां कहां कि जगं शुरू करना आसान है, खत्म करना आसान नहीं है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हमला हुआ तो वह जवाब देंगे। 
 
इमरान खान ने पुलवामा हमलों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आरोपों पर सवाल उठाया और कहा कि उनका देश स्थिरता चाहता है न कि आतंकवाद। उन्होंने कहा कि अगर पुलवामा हमले को लेकर भारत के पास सबूत हैं या खुफिया जानकारी है तो वह हमें बताए। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि हम कार्रवाई करेंगे।
 
पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करने के बारे में सोच रहा है तो हम निश्चित रूप से इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हम हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। आतंकवाद पर भी बातचीत के लिए तैयार हैं। खान ने कहा कि पाकिस्तान पर बिना सबूत इल्जाम लगाए गए हैं। 
 
इमरान ने कहा कि हम स्थिरता चाहते हैं, यह पाकिस्तान की नई सरकार है। नए पाकिस्तान में दहशतगर्दी को कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद से सबसे ज्यादा नुकसान। उल्लेखनीय है कि इमरान का डर तब सामने आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना को खुली छूट दे दी है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख