shradh paksha
✕

बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, IMA ने दर्ज कराई शिकायत

Updated: गुरुवार, 27 मई 2021 (15:46 IST)
नई दिल्ली। एलोपैथी के इलाज पर टिप्पणी करना योगगुरु बाबा रामदेव को खासा महंगा पड़ता नजर आ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. जयेश लेले ने दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
 
डॉ. जयेश लेले ने अपनी शिकायत में कहा गया है कि रामदेव कोरोना के इलाज को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। यह एक अपराध है।
 
इससे पहले एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर रामदेव पर देशद्रोह चलाने की मांग की थी। आईएमए ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि पतंजलि के मालिक रामदेव द्वारा टीकाकरण पर गलत सूचना अभियान को रोका जाना चाहिए। एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बावजूद 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं। देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
हाल ही में रामदेव ने एलोपैथी और डॉक्टरों पर बयान दिया था। इससे आईएमए खासा नाराज हुआ था। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री की आपत्ति के बाद योगगुरु ने बयान वापस ले लिया था, लेकिन उन्होंने आईएमए पर 25 सवाल दागे थे। इसके बाद पंतजलि और आईएमए में लगातार विवाद और बढ़ गया।
 
उल्लेखनीय है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तराखंड ने योगगुरु को 1000 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में रामदेव से कहा गया है कि वे अगले 15 दिन में अपने बयान के खंडन का वीडियो जारी करें साथ लिखित रूप से माफी भी मांगें।
 
एलोपैथी को स्टूपिड साइंस बताने वाले बाबा रामदेव द्वारा बाद में उस पर खेद जताने के बाद अब एक और विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि किसी का बाप भी रामदेव को गिरफ्तार नहीं करा सकता है।

इस बीच, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित योग गुरु बाबा रामदेव के योग ग्राम में रोजाना 100 से ज्यादा लोगों को एकत्रित कर योग सिखाने पर सवाल उठने लगे हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख