ramcharitmanas
✕

हमले की फिराक में था आईएम

Updated: सोमवार, 8 सितम्बर 2014 (07:46 IST)
नई दिल्ली। इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सदस्य एजाज शेख से पूछताछ से इस बात के संकेत मिले हैं कि यह आतंकी संगठन दिल्ली में त्योहारों के समय हमले की साजिश रच रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार 27 वर्षीय शेख पिछले साल यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद नेपाल भाग गया था और इसके बाद से छिपता फिर रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तान में मौजूद उसके आकाओं रियाज भटकल और मोहसिन चौधरी ने उससे हाल में कहा था कि वह दिल्ली पहुंचे। उससे खासतौर पर यह कहा गया था कि वह रुक-रुक सफर करे और सीधे दिल्ली नहीं जाए ताकि पकड़ में आने से बच सके।

उसे निर्देश दिया गया था कि वह लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर होते हुए दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद उसे आगे और हुक्म मिलने वाला था।’ एजाज शेख ने यह दावा किया कि किन लोगों से मिलना है और किस तरह की गतिविधियों को अंजाम देना है इसके बारे में उसे दिल्ली पहुंचने के बाद आखिरी समय बताया जाना था। (भाषा)

वेबदुनिया हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें। ख़बरें पढ़ने और राय देने के लिए हमारे फेसबुक पन्ने और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।
Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी