sundarkand

आईआईटी गुवाहाटी और काजीरंगा विश्वविद्यालय अनुसंधान और उद्यमिता के क्षेत्र में करेंगे सहयोग

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (11:52 IST)
नई दिल्ली, पाठ्यक्रम संवर्धन, अनुसंधान और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग के लिए आईआईटी गुवाहाटी और काजीरंगा विश्वविद्यालय ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसके अंतर्गत दोनों संस्थान उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे और इंजीनियरिंग एवं विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोगात्मक कार्य के लिए उन्नत प्रयोगशालाओं की स्थापना करने में आईआईटी गुवाहाटी, काजीरंगा विश्वविद्यालय की सहायता करेगा। आईआईटी गुवाहटी के निदेशक डॉ टी.जी. सीथाराम और काजीरंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी.के. मिश्रा ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

इस अवसर आईआईटी गुवाहटी के निदेशक डॉ टी.जी. सीथाराम ने कहा कि आईआईटी गुवाहाटी अपने सक्षम संकाय और उत्कृष्ट अनुसंधान अवसंरचना के माध्यम से काजीरंगा विश्वविद्यालय को हर संभव समर्थन प्रदान करेगा। इसके साथ ही आईआईटी गुवाहाटी, काजीरंगा विश्वविद्यालय के विकास के लिए निवेशकों के साथ-साथ छात्र उद्यमियों को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि काजीरंगा विश्वविद्यालय के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना, उत्तर पूर्व भारत के संस्थानों के साथ जुड़ने की दिशा में एक कदम है जो हमारे नेटवर्क ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लक्ष्य में मददगार साबित होगा।

वही काजीरंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी.के. मिश्रा ने कहा कि आईआईटी गुवाहाटी से बड़े भाई की भूमिका निभाने और विज्ञान और इंजीनियरिंग धाराओं के साथ शुरुआत करते हुए काजीरंगा विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षिक पहलों का समर्थन करने की बहुत उम्मीदें हैं।

इस अवसर पर कुलपति डॉ पी.के. मिश्रा ने आईआईटी गुवाहाटी के संकाय सदस्यों को पाठ्यक्रम विकसित करने के साथ-साथ काजीरंगा विश्वविद्यालय की अन्य प्रमुख योजनाओं को लागू करने में सलाहकार भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने सक्षम विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय बोर्ड में सलाहकार की भूमिकाओं में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा द्वारा उत्तर पूर्व क्षेत्र के छात्रों की आकांक्षाएं पूरी की जा सकें। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख