sundarkand

ICSE के 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित, 2 छात्रों ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

Updated: मंगलवार, 7 मई 2019 (19:27 IST)
नई दिल्ली। आईसीएसई (ICSE) के 10वीं और 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित किये गये। परीक्षा परिणाम में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। वहीं 12वीं की परीक्षा में दो छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
 
 
कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल और बेंगलुरु की विभा स्वामीनाथन ने 12वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। आईएससी परीक्षा में पहली बार 100 प्रतिशत अंक मिले हैं।
 
 
‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ (सीआईएससीई) के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव गेरी अराथून ने मंगलवार को आईसीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा की। आईसीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल रही हैं।
 
 
10वीं की परीक्षा में 98.12 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 99.05 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं 12वीं में 95.40 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 97.84 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
 
 
मुम्बई की जूही रूपेश कजारिया और मुक्तसर के मनहर बंसल ने आईएससीई की 10वीं की परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। 99.40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 10 छात्र दूसरे स्थान पर रहे जबकि 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ 24 छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
 
 
कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल और बेंगलुरु की विभा स्वामीनाथन आईएससी की 12वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले पहले छात्र बनें। 16 छात्र 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और 99.50 प्रतिशत अंक हासिल कर 36 छात्र तीसरे स्थान पर रहे।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख