dharma sangrah
✕

गणतंत्र दिवस पर IB ने जारी किया अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर VVIP

Updated: मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (11:46 IST)
नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन आतंकी हमले की आशंका जताई है। आईबी ने अलर्ट में कहा है कि मार्च 2021 को मिले इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स भारत के बड़े नेताओं, VVIP को टारगेट करने की योजना बना रहा है।
 
IB ने कहा कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स ने इस्लामिक आतंकियों के साथ नया गठजोड़ भी बनाया है और ये सब कुछ ISI ने किया है। लिहाजा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए जाएं।
 
अलर्ट के मुताबिक, 25 जनवरी को 5 सेंट्रल एशियाई देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान के प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने की संभावना है।
 
गृह मंत्रालय के जरिए भेजे गए आईबी अलर्ट में कुल 32 पॉइंट पर एसओपीएस, जवाबी उपायों और भारत में एक्टिव आतंकवादी संगठनों के बारे में बताया गया है। अलर्ट में आईबी ने गणतंत्र दिवस परेड में आतंकी हमले की आशंका जताई है।
 
अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश, हरकत-उल-मुजाहिदीन, हिजबुल-उल-मुजाहिदीन और पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन VVIP को निशाना बना सकते हैं। आतंकी भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पर भी हमला कर सकते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख