Daily Horoscope
✕

Hyderabad gangrape-murder case : पीड़िता के कॉलोनी वालों ने नेताओं को बेरंग लौटाया, मुख्यमंत्री के प्रति आक्रोश

Updated: रविवार, 1 दिसंबर 2019 (19:47 IST)
हैदराबाद। 25 साल की पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या को लेकर यहां लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि उसकी कॉलोनी के निवासियों ने रविवार को उन नेताओं और अन्य लोगों को वहां से लौटा दिया, जो उनके परिवार से सहानुभूति व्यक्त करने के लिए उनसे मिलना चाहते थे।
 
ALSO READ: हैदराबाद दुष्कर्म मामले में बार संघ का बड़ा फैसला, नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी
शहर के बाहरी इलाके में शमशाबाद स्थित कॉलोनी के दरवाजों को निवासियों ने बंद कर दिया है और उसके ऊपर ‘कोई मीडिया नहीं, पुलिस नहीं, बाहरी नहीं, सहानुभूति नहीं, केवल कार्रवाई और न्याय चाहिए’ लिखी हुई तख्तियां रखी हुई हैं।
 
ALSO READ: Hyderabad gangrape-murder case: आरोपी की मां बोली- बेटे को फांसी दो या जिंदा जला दो...
 
गुरुवार को हुई इस घटना की निंदा करते हुए, एक महिला ने पूछा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अब तक इस घटना पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी?
 
महिला ने पूछा कि मुख्यमंत्री त्वरित न्याय सुनिश्चित क्यों नहीं कर रहे हैं? एक अन्य महिला ने पूछा कि प्रधानमंत्री ने अभी तक इस घटना पर ट्वीट क्यों नहीं की? पूर्व माकपा विधायक जे रंगा रेड्डी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निवासियों ने अंदर नहीं जाने दिया और उन्हें वापस जाने के लिए कहा।
 
रेड्डी ने कहा कि वह और उनके सहयोगी परिवार के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए कुछ समय के लिए कॉलोनी के द्वार पर ही बैठे रहे। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं।
 
गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात शहर के बाहरी इलाके में 4 लोगों ने बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के 4 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख