Hanuman Chalisa
✕

Pulwama attack : गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, विमान से जाएंगे अर्धसैनिक बलों के जवान

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (16:21 IST)
नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को दिल्ली-श्रीनगर, श्रीनगर-दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-जम्मू सेक्टरों में हवाई मार्ग से यात्रा की मंजूरी दे दी है।
 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय पुलिस बलों के जवान भी हवाई मार्ग से यात्रा करने के पात्र होंगे।
 
गत 14 फरवरी को श्रीनगर के निकट पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले की एक बस पर आतंकवादी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद इन जवानों के सड़क मार्ग से यात्रा को लेकर सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा था।
 
सिंह ने कहा कि इस निर्णय से सिपाही, हेड कांस्टेबल और सहायक उप-निरीक्षक पद पर तैनात केंद्रीय पुलिस बलों के 78 हजार कर्मियों को तुरंत फायदा मिलेगा। इस पद पर तैनात कर्मचारियों को पहले हवाई मार्ग से यात्रा करने की मंजूरी नहीं थी। यह मंजूरी ड्यूटी के साथ-साथ अवकाश पर आने-जाने के लिए भी दी गई है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख