Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देशभर में होली की धूम, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (09:00 IST)
नई दिल्ली। देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।
 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगों के त्योहार होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।'... वहीं दूसरी ओर होली के पावन पर्व पर गूगल भी रंगों में रंगा नजर आया। गूगल ने डूडल बनाकर देशवासियों को होली की मुबारकबाद दी।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक वीडियो संदेश ट्वीट कर देशवासियों को होली की शुभकामनाएं की है। उन्होंने कहा, ''मेरे देशवासी बहनों एवं भाईयों, होली के पावन पर्व पर मैं देश के सभी बहादुर सेना के जवानों, अर्द्धसैनिक बल के जवानों और राज्य पुलिस बल के जवानों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुकामनाएं देता हूं।'' 
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने देशवासियों को होली के शुभ अवसर पर बधाई दी है और देश में मैत्री एवं सौहार्द की भावना मजबूत होने की कामना की है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘होली के शुभ अवसर पर, सभी देशवासियों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं।’ उन्होंने कहा कि ‘इस अवसर पर मैं कामना करता हूं कि सभी देशवासियों में मैत्री और सौहार्द की भावना मजबूत हो और सभी के जीवन में खुशी, उत्‍साह और आशा का संचार हो।’
 
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपने संदेश में कहा, ‘होली के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं अपने सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देती हूं। होली का रंगों से भरा जीवंत त्योहार सभी को सामाजिक सौहार्द, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।’
 
होली का त्योहार देश के विभिन्न भागों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं लोग अपनों को रंग लगा रहे हैं तो कहीं गुलाल का गुबार उठ रहा है। बरसाना में तो होली रंग सुबह से ही चढ़ने लगा है। बरसाना की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। लट्ठमार होली खेलने और देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।
 
पूरे देश में होली की धूम है। कहीं अबीर का रंग उड़ रहा है तो कहीं ढोल नगाड़े के साथ लोग नृत्य करते नजर आ रहे हैं। हर तरफ होली का उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
फेसबुक और वॉट्सएप पर होली
बदलते वक्त में फेसबुक व वॉट्सएप पर भी होली का हुड़दंग देखने को मिल रहा है। लोग अब अपने करीबी-दोस्तों व परिवार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ होली के चुटकुले, कार्ड आदि शेयर कर रहे हैं।
 
 
होली खेलना का अंदाज भी बदल रहा है
बच्चे-महिलाएं और युवा हर उम्र के लोग होली को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बदलते दौर में लोगों में होली मनाने का अंदाज भी बदल रहा है। लोग इस त्योहार को अब अपने अंदाज में मना रहे हैं। युवाओं में भी होली मनाने का एक अलग क्रेज है।
 
सुरक्षा के इंतजाम 
होली पर हुड़दंग को देखने हुए देशभर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में पुलिस ने होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन होने से रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी तैनात किए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त और दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने कहा कि उपद्रव करने, छेड़खानी और यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

गुणवत्ता, विश्वास व वैश्विक मानकों पर खरा उतरे यूपी का आम : योगी आदित्यनाथ

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

राम मंदिर चढ़ावा चोरों की दिग्विजय के घर में एंट्री बैन, भोपाल बंगले के बाहर लगाया पोस्टर, अयोध्या जाकर दर्ज कराएंगे केस

जीतू पटवारी के खिलाफ घर में ही बगावत, पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने छोड़ी पार्टी, कहा राहुल-पटवारी ने कांग्रेस को किया बर्बाद

अगला लेख