dharma sangrah

एकता की मिसाल... हिन्‍दू भाई को 10 किमी कंधे पर ले जाकर मुस्‍लिम भाई ने किया अंतिम संस्‍कार

Updated: सोमवार, 25 जनवरी 2021 (12:34 IST)
भारत देश कई तहजीबों के लिए जाना जाता है, यहां कई धर्म और संस्‍कृति के लोग एक‍ साथ रहते हैं और भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी मिसाल पेश की गई जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

इसका ताजा उदाहरण कश्मीर से सामने आया है। यहां एक हिन्दू भाई के शव को मुस्लिम भाईयों ने बर्फ के बीच 10 किलोमीटर पैदल चलकर घर तक पहुंचाया। यही नहीं मुस्लिमों ने मृतक के अंतिम संस्कार का पूरा इंतजाम भी किया।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक का नाम भास्कर नाथ है। इमाम साहिब इलाके के परगोची गांव में रहने वाले भास्कर की श्रीनगर के स्किम्स में मौत हो गई।

एंबुलेंस के ज़रिए उनका शव गांव लाया जा रहा था। लेकिन, भारी बर्फबारी के कारण शव शोपियां तक ही पहुंच सका। इस मुश्किल समय में मुस्लिम भाई मदद के लिए सामने आए और अपने कंधे पर शव को गांव तक पहुंचाया।

भास्कर के अंतिम संस्कार में भी मुस्लिम भाईयों ने मदद की। सभी भाईचारे और सौहार्द की यह एक अद्भुत तस्वीर है, जो असली भारत की एक झलक दिखाती है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख