dharma sangrah

मोदी ने दी हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं, भाषा सीखने के लिए लांच होगा यह ऐप

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (12:44 IST)
नई दिल्ली। हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं हिन्दी पखवाड़ा शुरू होने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिन्दी भाषा सीखने के लिए विकसित किए गए ऐप लीला के लांच की जानकारी सभी के साथ साझा की।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टि्वटर पर लिखा है, 'हिन्दी दिवस के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
 
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है, 'हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी हिन्दी प्रेमियों एवं भाषा के विकास एवं प्रसार से जुड़े बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं।' उन्होंने लिखा है, 'मेरा विश्वास है कि हिन्दी और सभी भारतीय भाषाओं का भविष्य अत्यंत उज्जवल है।'
 
हिन्दी भाषा सीखने के लिए राजभाषा विभाग की ओर से तैयार किए गए ऐप लीला के संबंध में केन्द्रीय मंत्री ने लिखा है, 'राजभाषा विभाग द्वारा तैयार किए गए लर्निंग इंडियन लैंग्वेज विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (लीला) नामक मोबाइल ऐप का आज लोकार्पण किया जाएगा।'
 
उन्होंने ट्वीट किया है, 'लीला ऐप से विभिन्न भाषाओं के माध्यम से हिन्दी सीखने में सुविधा और सरलता होगी तथा हिन्दी भाषा को समझना, सीखना तथा इस भाषा में कार्य करना संभव हो सकेगा।'
 
उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट किया है, 'हिन्दी दिवस के अवसर पर देश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं। हिन्दी अति उदार, समझ में आने वाली सहिष्णु भाषा है। हिन्दी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। यह अपने आप में पूर्ण रूप से एक समर्थ और सक्षम भाषा है।'
 
उन्होंने लिखा है, 'हमें हिन्दी साहित्य का अन्य भारतीय भाषाओं में और उन भाषाओं के साहित्य का हिन्दी भाषा में अनुवाद को प्रोत्साहन देना चाहिए।'
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया है, 'भाषा किसी भी राष्ट्र की सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर की संवाहिका है और सम्पूर्ण राष्ट्र की एकता और अखंडता की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।'
 
हिन्दी दिवस के अवसर पर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, वी. के. सिंह आदि ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। (भाषा) 
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख