manglik dosh calculator
✕

LoC पर तोपों की गूंज, सीमा पार भारी तबाही, घुसपैठिए मारे

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (17:01 IST)
जम्मू। एलओसी से सटे कुपवाड़ा, बारामुला तथा अखनूर सेक्टरों के कई उप सेक्टरों में पिछले 24 घंटों से दोनों सेनाओं के बीच हो रही भीषण जंग में तोपखानों का इस्तेमाल होने से सैकड़ों लोगों की जान पर बन आई है। गोलाबारी में एक महिला की मौत हो चुकी है। इसी गोलाबारी के बीच पाक सेना ने घुसपैठियों को धकेलने का प्रयास किया तो 3 को मार डाला गया। पाकिस्तान की ओर भारी तबाही का समाचार है।

अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के अग्रिम इलाकों में आधी रात के बाद गोलीबारी थम गई, लेकिन जिला बांडीपोरा के गुरेज सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने बगतूर सेक्टर में स्थित अग्रिम नागरिक व सैन्य ठिकानों पर गोलाबारी की। इसमें रहीमी बानो पत्नी अब्दुल अहद बट को स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी मंजूर अहमद मलिक समेत दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय प्रशासन ने सेना की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

रहीमी बेगम को स्थानीय डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी समय श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया जहां आज तड़के करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। रहीमी बेगम और मंजूर अहमद मलिक को पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए तोप के गोलों के छर्रों से गंभीर चोटें पहुंची थीं।

कुपवाड़ा के जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग के बकौल स्थिति तनावपूर्ण है। मच्छेल, टंगधार, जमगुंड, करनाह और बुडनाम के अंतर्गत आने वाले करीब 70 गांवों में हमने अगले आदेश तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है। लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने के लिए भी कहा है। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी व्यवस्था कर रखी है।

इस बीच गोलाबारी के बीच घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि गुरेज सेक्टर में एलओसी के पार से बुधवार सुबह पाक सेना ने बिना किसी उकसावे के भारतीय सीमा पर गोलाबारी की ताकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए बगतूर इलाके से आतंकी घुसपैठ कर सकें।

सेना के जवानों ने घुसपैठियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन इसके बदले उन्होंने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान तीन आतंकी मारे गए। मौके पर पास के सेना के शिविर से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया और घने जंगल में तलाश अभियान शुरू किया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख