Hanuman Chalisa
✕

उत्तर भारत पहुंचा मानसून, अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली पहुंचने की संभावना

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (08:00 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। इसके अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक देने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। हालांकि, अभी मानसून के दिल्ली पहुंचने की घोषणा की जानी बाकी है। 
 
मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश हो रही है। मानसून के अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक देने की उम्मीद है। मानसून के दिल्ली पहुंचने का सामान्य समय 29 जून है।
 
विमान सेवाएं प्रभावित : दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में खराब मौसम के चलते विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। वहीं, शाम में तेज हवाएं चलीं। रातभर हुई बारिश से आर्द्रता में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के चलते शाम में छह विमानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने आज सुबह बादल छाए रहने के साथ हल्की और तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। 
 
हिमाचल में दो दिन लेट पहुंचा मानसून : शिमला मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून का आगमन हुआ। आमतौर पर मानसून यहां 25 जून तक पुहंचता है। 
 
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को भारी बारिश हुई, इससे कई जगह पानी भर जाने के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। महायोगी गुरु गोरखनाथ हवाई अड्डा भी बंद कर दिया गया और दिल्ली की दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया। 
 
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। विदर्भ , मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गरज के साथ छींटे पड़े। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर, बिकानेर और जयपुर डिविजनों में भारी बारिश के साथ दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य में पहुंचा। (भाषा) 
 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख