kundali milan
✕

मुंबई में आसमान से उतरी आफत, आज भी तीन ट्रेन रद्द हुईं

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (12:42 IST)
मुंबई। मुंबई में फिलहाल पानी थम गया है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। चारों ओर पानी का समंदर ही नजर आ रहा है। सड़कों और रेल की पटरियों पर जगह जगह पानी भरा हुआ है। इसी के चलते आज यानी बुधवार को भी तीन ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
 
एक जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई को 59439 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद पैसेंजर, 59045 बांद्रा टर्मिनस-वापी पैंसेंजर और 71088 बोइसर-वसई रोड DEMU ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 
 
11 जुलाई की 19023 मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर कैंट जनता एक्सप्रेस को मुंबई सेंट्रल और वलसाड के बीच रद्द कर दिया। इसके साथ ही 10 जुलाई को करीब दर्जनभर रेलगाड़ियों को मार्ग बदलकर चलाया गया। 
 
प्राप्त जानकारी के अुनसार मुंबई तक आने वाली सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनें विरार, नालासोपारा और वसई स्टेशनों पर रुकेंगीं। हालांकि इस बात की राहत है मंगलवार शाम से मुंबई में बारिश नहीं हुई है, यही स्थिति रही तो स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख