Daily Horoscope
✕

केरल में मूसलाधार बारिश, तटीय इलाकों में भारी नुकसान

Updated: मंगलवार, 17 मई 2016 (14:09 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के मध्य और दक्षिणी जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई है जिसके कारण तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।
 
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बारिश और अशांत समुद्र के कारण राज्य की राजधानी के तटीय इलाकों, अलप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों में सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है।
 
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने का निर्देश दिया है जहां पर घरों को नुकसान पहुंचने की खबर है। इन इलाकों में प्रभावित लोगों के रहने के लिए राहत शिविर भी खोले गये हैं।
 
पुलिस ने बताया कि यहां के नजदीकी वलियाथुरा, अदीमलाथुरा और चेरियाथुरा के कई घरों में पानी घुस गया है और प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में ले जाने के लिए पहले ही कदम उठाए गए हैं।
 
यहां के मौसम केन्द्र ने बताया कि 19 मई की सुबह में केरल के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (सात सेंटीमीटर से अधिक) से भारी से भारी बारिश (13 सेंटीमीटर से अधिक) हो सकती है।
 
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यहां बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के कारण भारी बारिश नहीं हो रही है बल्कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण ऐसा हो रहा है। (भाषा) 
 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख