ramcharitmanas
✕

भारी बारिश से कर्नाटक में तबाही, उडुपी सबसे ज्यादा प्रभावित

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (15:35 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह से काफी तबाही हुई है। खास तौर पर तटीय उडुपी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां घर तथा फसलें पानी में डूब गई हैं, जिसके बाद सरकार ने रविवार को NDRF के कर्मियों को बचाव कार्य में लगाया है।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के अधिकारियों ने बताया कि मलनाड, तटीय क्षेत्र और कुछ आंतरिक और उत्तरी जिलों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं।

कर्नाटक में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की दूसरी लहर राज्य से टकराई है जबकि कोविड-19 महामारी के बीच उत्तरी कर्नाटक में आई बाढ़ से राज्य अब तक ठीक से उबरा भी नहीं था।

केएसएनडीएमसी ने रविवार को बताया कि उडुपी में स्थिति गंभीर है क्योंकि कुछ गांव पानी में डूब चुके हैं, घर गिर गए हैं, सड़कें बह गई हैं और खेतों में लगी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

उडुपी में जिला मुख्यालय नगर में भी कई घर, चार-पहिया वाहन और सड़कें पानी की चपेट में आई हैं।

राज्य गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि उन्होंने उडुपी जिला प्रशासन को तत्काल राहत कदम उठाने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि वह राजस्व मंत्री आर अशोक से बचाव कार्य में वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर लगाने का आग्रह करेंगे। वहीं कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अधिकारी के अनुसार बचाव कार्य के लिए वहां एक हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख