Daily Horoscope
✕

Weather update : भारी बारिश से फिर थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (11:43 IST)
मुंबई। मुंबई में फिर से भारी बारिश की शुरुआत हो गई है। रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से भारी जाम लग गया है। बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6 सितंबर तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है, जबकि दोपहर में हाईटाइड का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 6 सितंबर तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 6 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। दोपहर 2.41 पर हाईटाइड आ सकता है, साथ ही 4.54 मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं, जिनके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है और BEST बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया है।

सोमवार से मंगलवार तक मुंबई उपनगर में 131.4 एमएम बारिश दर्ज हुई, जो इस महीने में होने वाली पिछले 7 सालों की तीसरी बड़ी बारिश है। अगले 48 घंटे तक मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुधवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। हार्बर लाइन पर ट्रेनें लेट चल रही हैं और कुछ ट्रेनें कैंसल भी की गई हैं।

गणपति महोत्सव के कारण मुंबई में लोग काफी तादाद में सड़कों पर हैं, जिनकी बारिश के कारण मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मुंबई में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई। एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग में 5 मिनट और रवानगी में 16 मिनट की देरी हो रही है। ऊंची लहरों के मद्देनजर बीएमसी ने लोगों को समुद्र के पास न जाने की चेतावनी दी है।

शनिवार तक मुंबई ठाणे, पालघर और रायगढ़ में बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। इसी तरह बारिश होती रही तो इस साल सितंबर अंत तक उपनगर में 3 हजार एमएम के पार तक बारिश का आंकड़ा पहुंच सकता है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख