Hanuman Chalisa

हेड कांस्टेबल को SHO की विदाई पार्टी में डांस करते हुए अचानक आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (12:52 IST)
Head constable heart attack : दिल्ली के रूप नगर पुलिस थाने के प्रभारी के विदाई समारोह में नाचते समय एक हेड कांस्टेबल की संभवत: दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल रवि कुमार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे।

ALSO READ: इंदौर में Heart Attack का दिल दहला देने वाला वीडियो, डॉक्टर के सामने ही निकल गया दम
 
रूप नगर थाना प्रभारी का हाल में स्थानांतरण हुआ था और बुधवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। पार्टी में नाचते समय कुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई और वे अचानक गिर गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि कुमार की करीब 45 दिन पहले 'एंजियोग्राफी' हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। घटना से कुछ मिनट पहले का पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है जिसमें कुमार नाचते दिखाई दे रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

अगला लेख