suvichar

शोर-शराबे के बीच कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार की सुबह तक स्थगित

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (20:02 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव पर बहस शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन में इस प्रस्ताव पर बहस के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
 
विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण रेड्डी ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के सदस्यों की नारेबाजी की वजह से सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। कुमारस्वामी को अभी प्रस्ताव पर अपना भाषण देना है।
 
सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी के सदस्य रातभर सदन में ही रहेंगे और विश्वास प्रस्ताव पर फैसला हो जाने तक सदन में ही डटे रहेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि हम विश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक रुके रहेंगे। 
 
येदियुरप्पा ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव पर ठीक तरह से 15 मिनट भी चर्चा नहीं हुई है और सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य अन्य मुद्दों को उठा रहे हैं ताकि विश्वास प्रस्ताव पर विलंब कराया जा सके। संवैधानिक रूपरेखा का उल्लंघन हुआ है और इसका विरोध करने के लिए हम यहीं सोएंगे। 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

अगला लेख