Hanuman Chalisa
✕

हाथरस केस की जांच करेगी CBI, योगी सरकार के फैसले से असंतुष्ट पीड़िता का परिवार

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (21:30 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras case) में हैवानियत की शिकार पीड़िता की मौत के बाद मचे सियासी घमासान के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच की सिफारिश की है।
ALSO READ: DND पर हाईवॉल्टेज ड्रामा, जब कार्यकर्ता के लिए कवच बनीं प्रियंका गांधी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूबे के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने शनिवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की थी।

इसके बाद देर शाम योगी ने उच्चस्तरीय बैठक में मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की। उधर पीड़िता के भाई-भाभी ने सीबीआई जांच के सरकार के फैसले से असंतुष्टि जताई। 
उनका कहना था कि परिवार ने कभी भी सीबीआई जांच की मांग नहीं की, क्योंकि परिवार को सरकारी एजेंसी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार चाहता है कि मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए।  

पीड़िता के परिवार से मिले राहुल- प्रियंका : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़िता के घर शनिवार को पहुंचकर उसके परिवार से मुलाकात की। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कुछ अन्य नेता हाथरस पहुंचे हैं।

इससे पहले, डीएनडी पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में जमा होने के बाद प्रशासन ने राहुल गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दी। हाथरस रवाना होने से कुछ देर पहले राहुल ने कहा कि उन्हें इस दु:खी परिवार से मिलने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती।
ALSO READ: SIT जांच पूरी होने के बाद मीडिया को गांव में घुसने की अनुमति, नेता और अधिकारी हाथरस रवाना
गुरुवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए राहुल और प्रियंका के हाथरस जाते समय पुलिस ने दोनों नेताओं को रोक कर हिरासत में ले लिया था। कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तरप्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। (वार्ता/भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख