biodatamaker
✕

दीपावली पर हर्षवर्धन का ट्वीट- आओ, दीप से दीप जलाएं

Updated: रविवार, 27 अक्टूबर 2019 (10:33 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है और कविता के माध्यम से शुभकामनाओं का इजहार करते हुए ऐसा दीप जलाने की तमन्ना की है जिससे पूरी दुनिया रोशन हो सके।
 
डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को ट्वीट किया, 'आओ.... दीप से दीप जलाएँ ! 
उस ज्वाला को नमन करें हम जिसका दीप जले मन में ..
राग द्वेष मद लोभ मिटा दे  ऊर्जा भर दे जो तन में...
सुख समृद्धि का दायक हो कष्ट पाप का मोचन हो..
आओ ऐसा दीप जलाएं जिससे दुनिया रोशन हो।'
 
केन्द्रीय मंत्री ने इससे पहले एक अन्य ट्वीट करके कहा था, 'अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के फैसले के बाद वहां इस बार असली दिवाली  मन रही है।  उनकी खुशियों में शरीक होने के लिए आज मैं खिड़की एक्सटेंशन  कॉलोनी पहुंचा। उनके संग खुशी का दीपक जलाने में एक अलग अनुभूति हुई।'
 
उन्होंने कहा, 'मोदी जी को गरीबों की चिंता है, देश को बदलने के सपने हैं। नियमित की गई अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के चेहरों पर आज जो खुशी देखने को मिली, उससे साफ है कि देश को बदलने का सपना तेजी से सच हो रहा है। दीप से दीप अभी और जलेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ऐतिहासिक पहल से दिल्ली के 40 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी में एक नई रोशनी आई है। इस बार की दिवाली वाकई इन लोगों के लिए स्पेशल है। इस स्पेशल दिवाली के मौके पर मेरे साथ पूर्व विधायक अनिल शर्मा जी भी थे।
 
डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को छोटी दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए ग्रीन दीपावली मनाने की अपील की थी।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

स्वामित्व योजना पर सरकार और पटवारियों में बढ़ा टकराव, आज से सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के पटवारी

Weather Alert Today: 8 घंटे में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी!

अहमदाबाद में 6,500 छात्रों ने बनाई भव्य सप्तरंगी मानव रंगोली: CM भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

अगला लेख