ganesh chaturthi
✕

गूगल ने डूडल बनाकर किया हेंस क्रिश्चियन को याद

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (12:56 IST)
नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने डेनमार्क के माइक्रोबायोलॉजिस्ट हेंस क्रिश्चियन ग्राम की 166वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अपने डूडल के जरिए उन्हें याद किया।

डूडल को डेनिश अतिथि कलाकार मिकेल सोमर ने खूबसूरती से डिजाइन और चित्रित किया है, जिसमें गूगल की स्पेलिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ग्राम उसमें प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उसमें माइक्रोस्कोप, ग्राम का चेहरा और जीवाणु भी नजर आ रहे हैं।

ग्राम का जन्म 13 सितंबर 1853 को हुआ था। वह मूल रूप से डेनमार्क के निवासी थे। उनके पिता का नाम फ्रेडरिक टेरकेल जूलियस ग्राम था। वह न्यायशास्त्र के प्रोफेसर थे और लुईस क्रिश्चियन रोलैंड नामक संस्था में पढ़ाते थे।

ग्राम को बैक्टीरिया की प्रारंभिक पहचान ‘ग्राम स्टेन’ के लिए जाना जाता है। ग्राम स्टेन एक ऐसा तरीका है, जिसकी सहायता से जीवाणु को अलग-अलग प्रजातियों में बांटा जा सकता है। उन्होंने जीवाणु को उनके भौतिक और रासायनिक गुणों के आधार पर दो प्रमुख प्रजातियों ग्राम-पॉजिटिव और ग्राम-निगेटिव वर्गों में बांट दिया।

उन्होंने वर्ष 1878 में कोपेनहेगन विश्वविद्यालय से ‘डॉक्टर ऑफ मेडिसिन’ हासिल करने के बाद यूरोप में जीवाणु विज्ञान और फार्माकोलॉजी का अध्ययन किया। उनकी खोज 1884 में एक प्रसिद्ध जर्नल में प्रकाशित हुई जिसमें पहली बार ग्राम-पॉजिटिव और ग्राम-निगेटिव शब्दों का इस्तेमाल किया गया। ग्राम ने 14 नवंबर 1938 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी खोज हमेशा जिंदा रहेगी।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख