sundarkand

बड़ा आरोप, आतंकी संगठन के कार्यक्रम में हामिद अंसारी

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:45 IST)
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने आतंकवादी संगठनों के साथ कथित संबंधों को लेकर जांच के घेरे में आए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की महिला इकाई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर शनिवार को हमला बोला।
 
विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेन्द्र जैन ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अंसारी बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब वे उपराष्ट्रपति के पद पर थे तब भी मुस्लिम समुदाय में असंतोष फैला रहे थे। 
 
खबरों के अनुसार अंसारी कोझीकोड में एक कार्यक्रम में शामिल हुए जिसका आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जेक्टिव स्टडीज ने पीएफआई की महिला इकाई नेशनल वूमेंस फ्रंट के साथ मिलकर किया था।
 
जैन ने एक बयान में आरोप लगाया कि पीएफआई और कुछ नहीं बल्कि प्रतिबंधित संगठन सिमी का एक नया और विस्तारित अवतार है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएफआई आतंकवादी गतिविधियों और केरल में देशभक्तों की हत्या में लिप्त है।
 
एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पीएफआई आतंकवादी कृत्यों में लिप्त रहा है जिसमें आतंकवादी शिविर संचालित करना, बम बनाना शामिल है तथा यह गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत प्रतिबंधित घोषित करने का एक उपयुक्त मामला है।
 
पीएफआई की कथित रूप से 23 राज्यों में मौजूदगी है और यह केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मजबूत है। यद्यपि केरल में पीएफआई सूत्रों ने बताया कि केवल दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जेक्टिव स्टडीज ने कार्यक्रम आयोजित किया था और पीएफआई ने इसका आयोजन नहीं किया था।
 
इससे पहले अपने विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत देने वाले कालीकट विश्वविद्यालय ने अनुमति यह कहते हुए रद्द कर दी थी कि विश्वविद्यालय में चेयर ऑफ इस्लामिक स्टडीज की मूल इकाई फेडरेशन ऑफ मुस्लिम कॉलेजेस ने कार्यक्रम से बाद में जुड़ने वाले कुछ संगठनों पर आपत्ति उठाई है, जो पहले इसका हिस्सा नहीं थे। (भाषा)
Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख