Hanuman Chalisa

हाफिज सईद छिपाना चाहता है वोट के पीछे खून के दाग

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (23:49 IST)
नई दिल्ली। भारत ने लश्करे तैयबा के सरगना हाफिज सईद के राजनीतिक दल बनाने की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि उसके खून से रंगे हाथों को वह वोट की स्याही से छिपाना चाहता है। वह मुंबई में 2008 में हुए हमले का सूत्रधार है जिसमें कई विदेशी नागरिकों सहित 160 लोग मारे गए  थे।
              
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने यहां नियमित ब्रीफिंग में हाफिज सईद के राजनीतिक दल बनाए जाने के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कहा कि वह एक खूंखार दुर्दान्त आतंकवादी है। वह मुंबई में 2008 में हुए हमले का सूत्रधार है जिसमें कई विदेशी नागरिकों सहित 160 लोग मारे गए  थे। बागले ने कहा कि बताया जाता है कि वह अभी पाकिस्तान में नज़रबंद है। 
 
संयुक्त राष्ट्र की समिति 1267 के अंतर्गत प्रतिबंधित ऐसा आतंकवादी किसी भी नाम से संगठन चलाए, वह दुनिया की नज़र में रहता ही है। उसे पाकिस्तान में क्या छूट मिली है, इसे सभी देश जानते हैं। उन्होंने कहा कि क्या ऐसा आतंकवादी 'बुलेट' को 'बैलेट' के पीछे छिपाना चाहता है। उसके हाथ ना जाने कितने मासूम लोगों के खून से रंगे हैं। क्या वह खून के उन दागों को वोट की स्याही से छिपाना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे संगठन कानून के दायरे में रखे जाएं।
               
पाकिस्तान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। जहां तक भारत के रुख की बात है तो वह पुराने रुख पर कायम है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। (वार्ता) 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख