Hanuman Chalisa

H-1B वीजा, भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए राहत

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (15:42 IST)
नई दिल्ली। H-1B वीजा धारक खासकर भारतीय आईटी इंजीनियर्स के लिए राहत भरी खबर है। फिलहाल इन पर से अमेरिका छोड़ने का खतरा टल गया है।
 
ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारीक के मुताबिक फिलहाल ऐसे किसी प्रस्ताव को लागू करने का मन नहीं बनाया है जिसकी वजह से H-1B वीजा धारकों को अमेरिका छोड़ना पड़े। इससे पहले कहा गया था कि अमेरिका वीजा संबंधी नियमों को सख्त करने पर विचार कर कर रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि यदि अमेरिका इस तरह का कोई भी फैसला करता है तो वहां काम करने वाले करीब साढ़े सात लाख आईटी इंजीनियर्स की नौकरी भी खतरे में पड़ जाएगी और उन्हें भारत लौटना पड़ सकता है। 
वापस आना पड़ेगा।
 
दूसरी ओर यूएस सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विस (USCIS) के मीडिया प्रमुख जोनाथन विथंगटन ने कहा कि अगर यूएस ऐसा कुछ करने भी वाला होता तो इसका यह मतलब नहीं कि लोगों को नौकरियां छोड़ अपने देश जाना ही होगा। उन्होंने बताया कि धारा 106 ए-बी के तहत इन पेशेवरों के नियोक्ता एक-एक साल के लिए विस्तार का आग्रह कर सकते हैं। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

राजस्‍थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

अगला लेख