Hanuman Chalisa
✕

Gyanvapi Survey : ज्ञानवापी मस्जिद में लगातार तीसरे दिन सर्वे का काम पूरा, मुस्लिम पक्ष ने क्यों दी बहिष्कार की चेतावनी, जानें आज क्या-क्या हुआ

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2023 (22:50 IST)
Gyanvapi Survey :  उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने रविवार को तीसरे दिन ज्ञानवापी परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण का काम शुरू किया, जो शाम पांच बजे तक चला। इस बीच, मुस्लिम पक्ष ने सर्वेक्षण को लेकर झूठी खबरें प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया से अलग होने की चेतावनी दी।  
 
सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने बताया कि एएसआई ने रविवार को लगातार तीसरे दिन सर्वेक्षण कार्य शुरू किया। सर्वेक्षण टीम सुबह 8 बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। सर्वेक्षण का काम शाम 5 बजे तक चला। दोपहर में 2 घंटे तक भोजन के लिए सर्वेक्षण का कार्य रोका गया था।”
 
हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि रविवार को तीनों गुम्बदों के नीचे वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। वहां पर फोटोग्राफी, मानचित्रण और मापन का कार्य किया गया।
 
उन्होंने बताया कि तीन तहखानों की सफाई करा दी गई है, व्यास जी के तहखाने का भी सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण के काम में अभी समय लगेगा।
 
इसके पहले सुबह हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने सर्वेक्षण के लिए परिसर में प्रवेश करने से पहले पत्रकारों से कहा कि तीसरे दिन का सर्वेक्षण कार्य शुरू हो रहा है।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार को सर्वेक्षण के लिए डीजीपीएस समेत कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया था और रविवार को रडार का उपयोग किए जाने की संभावना है।
 
इस बीच, ज्ञानवापी मस्जिद की रख रखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने बताया कि सर्वेक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद मुस्लिम पक्ष दूसरे दिन के सर्वेक्षण में शामिल हुआ और आज भी उसके वकील प्रकिया में शामिल हैं, लेकिन सर्वेक्षण को लेकर जिस तरह की बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं, अगर उन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष सर्वेक्षण का फिर से बहिष्कार कर सकता है।
 
यासीन ने आरोप लगाया कि शनिवार को सर्वेक्षण के दौरान मीडिया के एक वर्ग ने अफवाह फैलाई कि मस्जिद के अंदर तहखाने में मूर्तियां, त्रिशूल और कलश मिले हैं, जिससे मुस्लिम समाज आहत है।
 
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की हरकतों पर लगाम नहीं लगी, तो मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सर्वेक्षण का बहिष्कार कर सकता है।
 
हिन्दू पक्ष की एक वादी सीता साहू ने शनिवार को परिसर से बाहर आने के बाद बताया था कि ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी दीवार पर आधी पशु आधी देव की प्रतिमा दिखी, तहखाने में भी खंडित प्रतिमाएं और खम्भे होने का दावा किया।
 
सुप्रीम कोर्ट ने गत शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इससे पहले, उच्च न्यायालय ने भी इसी मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद शुक्रवार को परिसर में सर्वेक्षण की कार्यवाही शुरू की गई थी। सर्वेक्षण के पहले दिन मुस्लिम पक्ष ने इसका बहिष्कार किया था। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख