Hanuman Chalisa
✕

राम रहीम का सहयोगी गिरफ्तार, हनीप्रीत के सुराग की उम्मीद

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (22:34 IST)
चंडीगढ़। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के एक करीबी सहयोगी को सिरसा से पकड़ा गया है और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने आशा जताई कि यह गिरफ्तारी फरार हनीप्रीत इंसां को खोजने में उनकी मदद करेगी।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, डेरा प्रमुख के एक करीबी सहयोगी राकेश को सिरसा से  गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि राकेश की गिरफ्तारी से पुलिस को राम रहीम की फरार चल रही दत्तक पुत्री हनीप्रीत और एक अन्य पदाधिकारी आदित्य इंसां के बारे में सुराग में मदद मिल सकती है। दोनों बलात्कार मामले में राम रहीम की दोषसिद्धि के बाद 25 अगस्त को पंचकुला में हुई हिंसा के संबंध में वांछित हैं। 
 
पुलिस ने कहा कि हिंसा के संबंध में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के डीसीपी मनबीर सिंह ने कहा, रोहताश को पंचकुला से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने कहा कि वह हिंसा और आगजनी को उकसाने में कथित रूप से शामिल था। हरियाणा पुलिस ने पंचकुला में हुई हिंसा के संबंध में एक हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा में 35 लोग मारे गए थे। सिरसा में हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हुई थी। 
 
हरियाणा पुलिस ने आज कहा कि वह उन धमकी वाले पत्रों की सत्यता की भी जांच कर रही है, जिन्हें मीडिया के एक धड़े को भेजा गया था। यह आश्वासन उस समय आया जब पत्रकारों के एक समूह ने हरियाणा के एडीजीपी (कानून  व्यवस्था) मोहम्मद अकील से आज यहां मुलाकात की। (भाषा)

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख