sundarkand
✕

करीबी शिकंजे में, और खुलेंगे राम रहीम के राज

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (20:22 IST)
चंडीगढ़। डेरा हिंसा प्रकरण मामले में गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत जिले से गिरफ्तार दिलावर को पंचकूला अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
 
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीके संधू ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को सोनीपत जिले से गिरफ्तार दिलावर डेरे से जुड़े कई मामलों की मुख्य कड़ी है तथा रिमांड पर लेने के बाद कई राज सामने आएंगे। पुलिस ने शुक्रवार को दिलावर को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की थी।
 
संधू ने बताया कि दिलावर से हनीप्रीत तथा आदित्य इंसा के छिपने का पता लग सकता है। दिलावर पर पंचकुला में हिंसा भड़काने का आरोप है। सीबीआई 16 सितंबर को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति तथा रंजीत हत्याकांड की सुनवाई के बारे में संधू ने कहा कि यह सुनवाई सुनारिया जेल में वीडियो काफ्रेंसिंग से की जाएगी।
जेल सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। उधर हनीप्रीत के चालक प्रदीप को राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। वह सालासार में छिपा हुआ था। संधू ने कहा कि जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: मैं चाहता हूं मुझ पर 100 FIR हो, मेरे लिए हर FIR मेडल है : राहुल गांधी

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

अगला लेख