dharma sangrah
✕

डेरा मामला : पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ छावनी में तब्दील

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (11:13 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बुधवार को कहा कि सिरसा स्थित डेरा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को पंचकूला की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत में पेशी और फैसला आने पर अगर स्थिति बिगड़ती है तो इसे सम्भालने के लिए  सेना की मदद लेने के साथ कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है। 
        
हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य को अर्द्धसैनिक बलों की आठ और कम्पनियां मिली हैं। इससे पहले केंद्र से 35 कम्पनियां मिली थीं जिन्हें तैनात किया जा चुका है। 
 
इसके अलावा 2500 पुलिसकर्मियों का एक अतिरिक्त बल प्रदेश के विभिन्न भागों में तैनाती लगाया गया है। भीड़ का प्रबंधन करने के लिए लगभग 2000 होमगार्ड को भी डयूटी पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति अगर बिगड़ती है तो इसे सम्भालने के लिए सेना भी बुलाई जा सकती है तथा समय और परिस्थितियों के मुताबिक कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है। 
      
रामनिवास के अनुसार, सरकार ने स्थिति पर नज़र रखने तथा आवश्यक फैसला लेने के लिए दस वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की एक टीम तैयार की है जिसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
         
उन्होंने बताया कि विभिन्न पुलिस नाकों पर जांच के दौरान कुछ वाहनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। ऐसे वाहनों को जब्त कर लिया गया है तथा इनके चालकों से पूछताछ की जा रही है। (वार्ता)

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख