dharma sangrah
✕

बाबा को भगाने की साजिश, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (22:40 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को भागने में मदद की साजिश रचने के आरोप में अपने तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
 
दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल डेरा प्रमुख को सीबीआई अदालत में पेश किए जाने के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंध में शामिल थे। गौरतलब है कि अदालत ने दो अनुयायियों के बलात्कार के मामले में राम रहीम को दोषी ठहराया था।
 
पंचकुला के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को पंचकुला से गिरफ्तार किया गया, जहां उन्हें जांच में शामिल किया गया था। डीसीपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल अमित, हेड कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल राजेश को आज एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
हरियाणा पुलिस डेरा प्रमुख के सुरक्षा प्रबंध में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर चुकी है। इसके अलावा पंजाब पुलिस के भी तीन जवानों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा) 

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

अगला लेख