Daily Horoscope
✕

निजी गुजराती चैनल को कारण बताओ नोटिस

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2015 (12:24 IST)
नई दिल्ली। समझा जाता है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक निजी गुजराती चैनल को नोटिस जारी कर एक ‘नेता’ से जुड़ी कुछ टिप्पणियों को साफ करने के लिए कहा, जो उसके अनुसार नियमों का उल्लंघन करते प्रतीत होते हैं।

मंत्रालय ने इस साल फरवरी में गुजराती टीवी चैनल जीएसटीवी को नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया है कि 30 जनवरी को प्रसारित एक समाचार कार्यक्रम में नाथूराम गोडसे के महिमामंडन और उसके नाम से एक मंदिर के निर्माण से जुड़ी खबर को लेकर चैनल ने टिप्पणी की थी।

मंत्रालय ने नोटिस में कहा कि चैनल ने एक नेता पर यह कहते हुए सवाल उठाया कि वे अलग-अलग मंचों पर महात्मा गांधी की प्रशंसा करते हैं लेकिन गोडसे के महिमामंडन की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कभी भी कार्रवाई का संकेत नहीं देते।

नोटिस के अनुसार समझा जाता है कि चैनल ने कहा कि उस नेता ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और सवाल किया कि वे गांधीवादी विचारधारा में विश्वास करते हैं या नहीं। नोटिस में कहा गया कि चैनल ने महात्मा गांधी और नेता की जीवनशैली में तुलना करते हुए कहा कि गांधी ने हमेशा सादा जीवन जीया जबकि वे 9 लाख रुपए का सूट पहनते हैं और महंगी कारों में घूमते हैं।

नोटिस में कहा गया कि जहां चैनल को किसी नेता के आचरण पर सवाल करने का पूरा हक है, उसने जिस तरह से एक खास समाचार कार्यक्रम में उसकी आलोचना की वह जान-बूझकर उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश लगती है, जो कि उस नेता के प्रतिष्ठित पद के लिए असंगत है।

मामले पर इस समय मंत्रालय द्वारा गठित अंतर मंत्रीस्तरीय समिति (आईएमसी) विचार कर रही है। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव