dharma sangrah

जीएसटी के खिलाफ तीन दिन की हड़ताल करेंगे कपड़ा व्यापारी

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (07:43 IST)
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कपड़ों पर 70 साल बाद कर लगाने के खिलाफ दिल्ली हिंदुस्तानी मर्कन्टाइल एसोसिएशन ने देशभर में 27 से 29 जून तक कपड़ा बाजार बंद रखने का एलान किया है।
 
एसोसिएशन उप-प्रधान श्रीभगवान बंसल ने बताया कि पहले एक दिन की हड़ताल की गई थी जिससे 20 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ था। अब तीन दिन की हड़ताल से 60 हजार करोड़ रुपए का नुकसान का अनुमान है। देशभर के कपड़ा व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने रविवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में एकत्र होकर आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। 
 
एसोसिएशन के प्रधान अरुण सिंहानिया ने सरकार से अपील की कि कपड़ा पर जीएसटी लगाने पर केन्द्र सरकार 30 जून की जीएसटी परिषद् की बैठक में पुनर्विचार करे। कपड़ा व्यापारियों, उनसे जुड़े कर्मचारियों तथा उनके परिवार और जनता पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को रोकने के लिए पुनर्विचार किया जाए।
 
सिंहानिया ने कहा कि कपड़े पर जीएसटी लगाने से देशभर के कपड़ा व्यापारी नाराज हैं। सत्तर साल बाद कपड़े को कर के दायरे में लाया गया है। आम जनता पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। जीएसटी में एक हजार रुपए तक के कपड़ों पर पांच प्रतिशत और इससे ऊपर की कीमत के कपड़ों पर 12 प्रतिशत जीएसटी का प्रावधान किया गया है।
 
संगठन के महामंत्री मुकेश सचदेवा ने कहा कि यदि 30 जून की बैठक में इस पर पुनर्विचार नहीं किया जाता है तो देशभर के कपड़ा व्यापारी अनिश्चतकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। (वार्ता)
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ का भयंकर रूप: 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या पर सियासी बवाल, राहुल से कोनराड संगमा तक दिग्गजों ने पूछा सवाल

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

अगला लेख