Hanuman Chalisa
✕

1 जुलाई से लागू होगा जीएसटी : शक्तिकांता दास

Updated: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (17:40 IST)
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांता दास ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र और राज्यों के बीच सहमति बनने से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के इस वर्ष एक जुलाई से लागू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 
  
दास ने आज यहां यूरोप के आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव एंजेल गुररिया के साथ ओईसीडी आर्थिक सर्वेक्षण भारत रिपोर्ट को यहां जारी करने के दौरान कहा कि जीएसटी के लागू होने पर आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने पर केन्द्र और राज्य काम कर रहे हैं। 
         
जीएसटी परिषद की पिछली बैठक के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि जीएसटी से जुड़े कानूनों के मसौदों पर राज्यों के साथ सहमति बन गई है और जारी बजट सत्र के दूसरे चरण में इन कानूनों को अंतिम रूप देकर पेश किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा था कि जीएसटी के लिए एक जुलाई सही तिथि हो सकती है। जीएसटी अप्रत्यक्ष कर है इसलिए इसको कभी भी लागू किया जा सकता है। वैसे सरकार के पास 16 सितंबर तक का समय है। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख