Hanuman Chalisa
✕

जीएसटी रिटर्न भरने की तारीख बढ़ी

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (22:50 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत जुलाई महीने के लिए रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को 20 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। जीएसटी क्रियान्वयन समिति ने यहां जारी बयान में कहा कि बाढ प्रभावित राज्यों और जम्मू-कश्मीर ने इस तिथि को बढ़ाने का आग्रह किया था। इसके अतिरक्त करदाताओं और टैक्स प्रैक्टिशनरों ने भी जीएसटी के लिए भरे जाने वाले इस प्रथम रिटर्न की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की थी। जीएसटी के तहत इस महीने की 20 तारीख तक 3बी फॉर्म भरने के साथ ही इसी तिथि तक करदाताओं को बैंकों में कर भी जमा कराना है। 
 
समिति ने यहां जारी बयान में कहा कि अब जुलाई महीने के लिए जीएसटी कर जमा करने तथा रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त कर दी गई है। जो करदाता ट्रांजिशनल क्रेडिट का लाभ नहीं उठाना चाहते हैं उन्हें भी 25 अगस्त तक रिटर्न दाखिल करना होगा। जो करदाता इसका लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें 28 अगस्त तक ट्रांस 1 फॉर्म भरना होगा। इस संबंध में शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
 
इस बीच खुदरा कारोबारियों के शीर्ष संगठन कैट ने यहां जारी बयान में कहा कि जीएसटीएन पोर्टल काम नहीं कर रहा है इसलिए रिटर्न भरने में दिक्कतें आ रही हैं। उसने भी इसके मद्देनजर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि में बढोतरी की मांग की थी। उसने कहा कि बैंक भी जीएसटी कर जमा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह भी पता नहीं है कि किस शीर्ष के तहत यह कर जमा किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख