Hanuman Chalisa
✕

जीएसटी रिफंड नहीं मिलने से निर्यातकों के 6000 करोड़ फंसे

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (19:18 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में निर्यात के रिफंड के लिए बने मॉड्यूल के काम नहीं करने से निर्यातकों की छह हजार करोड़ रुपए की पूंजी फंसी पड़ी है, जिसमें एक-तिहाई सिर्फ वाहन उद्योग का है।
 
 
सूत्रों ने बताया कि नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, निर्यातकों के छह हजार करोड़ रुपए के रिफंड क्लेम हैं जो जीएसटी नेटवर्क के काम नहीं करने के कारण अटके पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब एक नया फॉर्म जारी किया है और दावा किया है कि यह मॉड्यूल सही से काम करेगा और इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। 
 
वाहन उद्योगों के संगठन सियाम के उपमहानिदेशक सुगातो सेन ने बताया कि संगठन के अनुमान के मुताबिक निर्यात पर जीएसटी रिफंड के रूप में वाहन उद्योग के दो हजार करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें एक अकेली कंपनी के 800 करोड़ रुपए हैं। 
 
सेन ने कहा कि जिन कंपनियों की घरेलू बिक्री अच्छी है उनके लिए यह उतनी बड़ी समस्या नहीं है जिनकी कि उन कंपनियों के लिए जिनकी घरेलू बिक्री कम है, लेकिन निर्यात ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें चल पूंजी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि देश के कुल विनिर्माण जीडीपी में वाहन क्षेत्र का योगदान 49 प्रतिशत है तथा यह विनिर्माण में सबसे बड़ा क्षेत्र है। (वार्ता) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख