dharma sangrah
✕

जीएसटी पोर्टल पर तकनीकी खामियों को दूर करने की व्यवस्था

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (23:06 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने जीएसटी पोर्टल पर तकनीकी खामियों के कारण करदाताओं के समक्ष पेश आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए एक आईटी शिकायत निवारण व्‍यवस्‍था शुरू की है। इस संबंध में जीएसटी परिषद ने एक आईटी शिकायत निवारण समिति को यह अधिकार सौंपा है कि वह शिकायत निवारण और करदाताओं को राहत पहुंचाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को मंजूरी देने के साथ-साथ इस बारे में जीएसटीएन को सिफारिश कर सकती है।


इस व्‍यवस्‍था में यह भी उल्‍लेख किया गया है कि यदि किसी करदाता को पोर्टल पर कोई स्‍पष्‍ट खा‍मी नजर आती है, जिस वजह से वह किसी प्रक्रिया को पोर्टल पर पूरा नहीं कर पाता है, तो वह उस बारे में क्षेत्रीय अधिकारियों अथवा प्रमुख अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। आईटी शिकायत निवारण समिति आवश्‍यकता पड़ने पर किसी भी चिह्नित समस्‍या पर गौर करने के साथ ही उसका समाधान भी कर सकती है।

आईटी संबंधी खामी के कारण नियत तिथि तक 'ट्रान-1' को दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाना और डिजिटल हस्‍ताक्षर की प्रक्रिया पूरी न हो पाने या ट्रान-1 का सत्‍यापन पूरा न हो पाना भी इन आईटी खामियों में शामिल हैं। आईटी संबंधी खामियों के कारण इस तरह के ट्रान-1 इत्‍यादि को दाखिल न कर पाने वाले करदाताओं को यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी करने की अनुमति होगी। इस तरह के ट्रान-1 के लिए जिस जीएसटीआर 3बी को दाखिल नहीं किया जा सका है, उसे दाखिल करने की प्रक्रिया 31 मई तक पूरी करनी होगी।

ट्रान-1 को दाखिल करने की अंतिम तिथि आमतौर पर नहीं बढ़ाई जा रही है और केवल उन्‍हीं करदाताओं को ट्रान-1 दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति होगी, जिनकी पहचान इस संबंध में जारी सर्कुलर के संदर्भ में की गई है। ट्रान-1 को दाखिल करने संबंधी निर्णय से 17,573 करदाता लाभान्वित होंगे, जो बाद में सीजीएसटी क्रेडिट के रूप में 2582.98 करोड़ रुपए और एसजीएसटी क्रेडिट के रूप में 1112.77 करोड़ रुपए का लाभ उठा पाएंगे। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख