sawan somwar

गोवा पर जीएसटी की मार, कर संग्रह में भारी गिरावट

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (15:14 IST)
पणजी। माल व सेवा कर (जीएसटी) कार्यान्वयन के बाद गोवा में राजस्व संग्रहण में अब तक पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत गिरावट आई है।
 
राज्य वाणिज्य कर विभाग का मानना है कि राजस्व संग्रहण में यह गिरावट आने वाले दिनों में भी बनी नहीं रहेगी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि जनवरी 2018 से जीएसटी व्यवस्था में स्थिरता आएगी।
 
विभागीय अधिकारी ने कहा, ‘इस साल एक जुलाई से जीएसटी कार्यान्वन के बाद गोवा में लगभग 30 प्रतिशत पंजीबद्ध कर दाताओं व व्यापारियों ने अपने करों का भुगतान नहीं किया है।’
 
उन्होंने कहा कि विभाग के पास कुल पंजीबद्ध 21,000 करदाताओं व व्यापारियों में से केवल 70 प्रतिशत ने ही करों का भुगतान किया है।
 
विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जुलाई से अब तक विभाग को जीएसटी पेट्रोलियम पर वैट सहित 491.79 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है जो कि जुलाई सितंबर 2016 में मिले 628.27 करोड़ रुपए की राशि से 22 प्रतिशत कम है। (भाषा) 
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख