Hanuman Chalisa
✕

बदलावों से जीएसटी व्यवस्था और सरल हुई : मोदी

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (00:26 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात कहा कि जीएसटी परिषद की सिफारिशों के बाद माल एवं सेवा कर व्यवस्था और सरल हो गई है। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों के हितों की रक्षा और देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के अनुरूप है।
 
उन्होंने व्यापक रूप से प्रतिक्रिया के लिए विभिन्न पक्षों को जोड़ने को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि इसी वजह से आज ये सिफारिशें आई हैं। जीएसटी लागू किए जाने के तीन महीने बाद ये बदलाव किए गए हैं।
 
प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर लिखा है, ‘माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अब और सरल हो गया है। आज की सिफारिशों से लघु एवं मझोले कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी।’ उन्होंने कहा, ‘जीएसटी हमारे नागरिकों के हितों की रक्षा करने और भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।’
 
उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद ने शुक्रवार को छोटे एवं मझोले उद्यमों को कर के भुगतान और रिटर्न दाखिल करने के मामले में बड़ी राहत दी। निर्यातकों के लिएनियमों को आसान बनाया गया है तथा कलम, पेंसिल, बिना ब्रांड वाले नमकीन और आयुर्वेदिक दवाओं सहित दो दर्जन से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी दर में कटौती की गई है।
 
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रात जीएसटी में हुए व्यापक बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सुधार करन के सरकार के प्रयास को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में बदलाव मध्यम और लघु उद्योगों के लिए बड़ी राहत है।
 
बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली को बधाई देते हुए नकवी ने कहा, ‘संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सुधार ही इस सरकार का लक्ष्य है।’ (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख