sundarkand

केंद्रीय सूचना मंत्री बोले, रोजाना लाखों साइबर हमले होते हैं और ज्यादातर को रोक दिया जाता है

Updated: बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (15:33 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्वर पर हुए साइबर हमले की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी स्तर पर काम चल रहा है और कई कदम भी उठाए गए हैं और देश में साइबर सुरक्षा पर बहुआयामी काम चल रहा है।
 
लोकसभा में भाजपा सदस्य सुकांत मजूमदार के पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह भी बताया कि देश में प्रतिदिन लाखों साइबर हमले होते हैं, लेकिन ज्यादातर हमलों को रोक दिया जाता है और देश में साइबर सुरक्षा पर बहुआयामी काम चल रहा है। आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था में सरकार से जुड़े तत्वों (स्टेट एक्टर्स) और सरकार से इतर तत्वों (नॉन-स्टेट एक्टर्स) से जिस तरह के खतरे होते हैं, उसे लेकर बहुत समग्र काम चल रहा है, बहुत सारे कदम उठाए गए हैं।
 
वैष्णव ने कहा कि रोजाना लाखों की संख्या में साइबर हमले होते हैं। ज्यादातर हमलों को हम रोकने में सफल होते हैं। सरकार भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्थिति सुधारने के लिए कदम उठा रही है और इसमें सुधार भी हो रहा है।
 
उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वो समय गया जब बीएसनएल सिर्फ कुछ लोगों के फायदे का माध्यम था। एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि डाटा सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए प्रधानमंत्रीजी ने नई और समग्र कानूनी रूपरेखा बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया है। इससे संबंधित 2 विधेयक हैं। सदस्य इन पर अपनी राय दें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख