Daily Horoscope
✕

उमर खय्याम को गूगल ने किया याद, बनाया डूडल

Updated: शनिवार, 18 मई 2019 (11:49 IST)
नई दिल्ली। फारसी गणितज्ञ, साहित्यकार, कवि, चिंतक और ज्योतिर्विद उमर खय्याम के 971वें जन्मदिन पर सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल ने शनिवार को अपना डूडल समर्पित कर उन्हें याद किया है। उत्तर-पूर्वी फारस के निशापुर में जन्मे उमर खय्याम ने इस्लामिक ज्योतिष को नई पहचान दी और समय देखने का तरीका बदलते हुए इन्होंने तारीख मलिकशाही, जलाली संवत या सेल्जुक संवत् की शुरुआत की। उन्होंने नए कैलेंडर का भी आविष्कार किया।

खय्याम की कविताएं या रुबाइयां (चार लाइनों में लिखी जाने वाली खास कविता) को 1859 के बाद ही प्रसिद्धि मिली, जब अंग्रेजी कवि एडवर्ड फिज्जेराल्ड ने इनका अनुवाद किया। साहित्य के अलावा गणित में विशेष रुचि रखने वाले खय्याम ने ज्यामितीय बीजगणित की शुरुआत की और अल्जेब्रा से जुड़े इक्वेशंस के ज्यामिति से जुड़े हल प्रस्तुत किए। खय्याम के सिद्धांतों में हाइपरबोला और वृत्त जैसी ज्यामितीय रचनाओं की मदद से क्यूबिक इक्वेंशंस का हल भी शामिल है।

अंतरिक्ष और ज्योतिष से जुड़ाव के चलते उमर खय्याम ने एक सौर वर्ष (लाइट ईयर) की दूरी दशमलव के छह बिन्दुओं तक पता लगाई। खय्याम ने इस आधार पर एक नए कैलेंडर का आविष्कार किया, जिसे ईरानी शासन ने उस वक्त जलाली कैलेंडर के तौर पर लागू किया। मौजूदा ईरानी कैलेंडर का आधार भी खय्याम का जलाली कैलेंडर ही है। खय्याम ने खुरासन में मलिक शाह के सलाहकार और ज्योतिषी के तौर पर भी काम किया।

खय्याम ने पास्कल के ट्राइएंगल और बियोनमियस कोइफीसिएंट के ट्राइएंगल अरे का भी पहली बार प्रयोग किया। अल्जेब्रा में मौजूदा द्विघात समीकरण भी खय्याम ने ही दिया है। उनकी कविताएं जहां, उमर खय्याम के रुबैए’ नाम से लोकप्रिय हुईं, वहीं अल्जेब्रा और संगीत पर उन्होंने कई लेख लिखी। अपनी पुस्तक ‘प्रॉब्लम्स ऑफ अर्थमैटिक’ में उन्होंने कई नए सिद्धांत भी दिए। डूडल में इन सभी क्षेत्रों से उनके जुड़ाव को सांकेतिक रूप से दर्शाया गया है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख