Hanuman Chalisa

गूगल ने मनाया भारत का गणतंत्र दिवस, ‘हैंड-कट पेपर’ कला से दिखाई परेड

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2023 (11:47 IST)
नई दिल्ली। सर्च इंजन ‘गूगल’ ने भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर ‘हैंड-कट पेपर’ (हाथ से कागज पर बनाए गए चित्र) कला को प्रदर्शित करने वाला एक नायाब ‘डूडल’ बना कर देश को शुभकामनाएं दी। इस ‘डूडल’ में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, नॉर्थ ब्लॉक व साउथ ब्लॉक जैसे ऐतिहासिक भवन के साथ-साथ गणतंत्र दिवस की रस्मी परेड को प्रतिबिंबित करने के लिए सेना की टुकड़ी और मोटरसाइकिल पर करतब करते जवान दिखाए गए हैं।
 
‘हैंड-कट पेपर’ कला को प्रदर्शित करने वाले ‘डूडल’ के आगे गूगल के अंग्रेजी हिज्जे ‘जी’,‘ओ’,‘जी’,‘एल’ और ‘ई’ को अंग्रेजी की छोटी वर्णमाला में लिखा गया है। वहीं राष्ट्रपति भवन के गुम्बद के ऊपर एक वृत्त सांकेतिक रूप से ‘गूगल’ हिज्जे में दूसरे ‘ओ’ को प्रतिबिंबित कर रहा है। मोर और पुष्प के आकार की आकृत्तियां इस ‘मोनोक्रोम’ (श्याम-श्वेत) डूडल को और आकर्षित बना रही है।
 
आज डूडल भारत का गणतंत्र दिवस बना रहा है। इस ‘डूडल’ को अहमदाबाद के अतिथि कलाकार पार्थ कोठेकर ने बनाया है। ‘डूडल’ बनाने का एक वीडियो भी वेबसाइट पर साझा किया गया। वीडियो में कोठेकर हाथ से डूडल बनाते नजर आ रहे हैं।
 
वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि आज का डूडल जटिल रूप से हाथ से एक कागाज पर बनाया गया। गणतंत्र दिवस परेड के कई पलों को इसमें दर्शाया गया है, जिसमें राष्ट्रपति भवन (जहां राष्ट्रपति रहते हैं), इंडिया गेट, सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल) की एक टुकड़ी और मोटरसाइकिल सवार जवान शामिल हैं।
 
भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपने संविधान को अपनाने के साथ ही खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र देश घोषित किया था।
 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

अगला लेख