dharma sangrah

UP में बड़ा हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, इन ट्रेनों पर पड़ा असर...

Updated: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (12:11 IST)
भोपाल। रेल प्रशासन ने मथुरा-पलवल रेलमार्ग पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण एक ट्रेन को निरस्त कर दिया है और अन्य कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम-मध्य रेलवे के सूत्रों ने बताया कि उत्तर-मध्य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा-पलवल रेल मार्ग पर भूतेश्वर-वृंदावन के मध्य मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।

ALSO READ: रेलवे ने रद्द की 1 हजार से ज्यादा ट्रेनें, यात्रा से लिस्ट जरूर चेक कर लें
 
सूत्रों के अनुसार 4 गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसमें गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस वाया गजियाबाद अलीगढ़ जंक्शन मितावली, एत्मादपुर, आगरा कैंट होकर गंतव्य के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस, 12979 वास्कोडिगामा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12615 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22691 बेंगलुरु हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12085 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट एत्मादपुर, मितावली, गाजियाबाद होकर गंतव्य के लिए चल रही है।
 
इसी प्रकार गाड़ी संख्या हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-टुंडला-गाजियाबाद होकर गंतव्य के लिए चल रही है, वहीं गाड़ी संख्या 12626 नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद, मितावली, एत्मादपुर, आगरा कैंट होकर गंतव्य की ओर चल रही है।

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

क्या है FCRA संशोधन बिल 2026? जानिए अमेरिका से लेकर मिजोरम के CM क्यों हैं चिंतित

अगला लेख