Daily Horoscope
✕

कांग्रेस पर तीखा हमला, देश तोड़ने का आरोप

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (12:03 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में अपने झंडे को लेकर गठित समिति पर बुधवार को गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति देश को तोड़ने की रही है। 
 
सिंह ने यहां संसद भवन परिसर में कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या समाप्त नहीं हुई है और कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने झंडे को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कर्नाटक मुद्दे पर बयान देकर अपनी पार्टी की स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो माना जाएगा कि कर्नाटक सरकार कांग्रेस हाईकमान की शह पर राज्य के लिए अलग झंडे की मांग उठा रही है। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश तोड़ने की नीति जारी रहेगी तो देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। देश में किसी समस्या पर संसद में चर्चा की जा सकती है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का राज्यसभा से इस्तीफा देना राजनीति से प्रेरित है। (वार्ता) 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख