dharma sangrah
✕

आनुवांशिक बीमारियां भी बीमा के दायरे में रहेंगी

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (17:26 IST)
रक्तचाप और मधुमेह जैसी आम हो चलीं बीमारियों को भी आनुवांशिक बीमारी बता बीमा दावा खारिज करने वाली बीमा कंपनियों को इरडा ने बड़ा झटका दिया है। भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सोमवार को बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी बीमाधारक के बीमा दावे को 'आनुवांशिक बीमारी' के नाम पर खारिज नहीं कर सकतीं। इतना ही नहीं, नियामक ने यह भी कहा है कि बीमा कंपनियां नए ग्राहकों के लिए भी 'आनुवांशिक बीमारियों' को बीमा दायरे से बाहर वाली बीमारियों की सूची में नहीं रखेंगी।
 
 
इरडा का यह निर्देश दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले के बाद आया है जिसमें न्यायालय ने कहा था कि कंपनियों द्वारा बीमा दायरे से बाहर रखी गई 'आनुवांशिक बीमारियों' की सूची बेहद विस्तृत, अस्पष्ट और भेदभावपूर्ण है। न्यायालय के मुताबिक यह सूची संविधान की धारा 14 के तहत समानता के अधिकार का भी उल्लंघन है।
 
बीमा कंपनियों को भेजे पत्र में इरडा ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने वाली कंपनियों को निर्देश दिया जाता है कि वे किसी भी बीमा दावे को 'आनुवांशिक बीमारी' के नाम पर खारिज नहीं कर सकतीं। गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय ने इरडा से बीमा कंपनियों द्वारा बीमा दायरे से बाहर रखी गईं बीमारियों की दोबारा समीक्षा करने का निर्देश दिया था।
 
न्यायालय ने इरडा को यह भी सुनिश्चित करने को कहा था कि दिल की बीमारियों, उच्च रक्तचाप या मधुमेह जैसी आम बीमारियों को भी 'आनुवांशिक बीमारी' के नाम पर बीमा दावे से बाहर नहीं रखा जाए। अपने फैसले में न्यायालय ने यह भी कहा था कि 'आनुवांशिक बीमारी' के नाम पर किसी को बीमा सुविधा से वंचित रखना न केवल भेदभावपूर्ण, बल्कि जननीति के भी खिलाफ है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख