dharma sangrah
✕

GST के बाद गैस सिलेंडर अब मिलेगा इस कीमत में

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (13:21 IST)
देशभर में 1 जुलाई से जीएसटी (GST) लागू होने के अभी लोगों को इसका गणित समझ में नहीं आ रहा है। कुछ कुछ चीजों के दाम कम हुए हैं तो कुछ के बढ़े हैं। हालांकि एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद घरेलू सिलेंडर की दामों में बढ़ोतरी हो गई है, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 69 रुपए तक की कटौती हुई है।
 
अब लोगों को एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए पहले के मुकाबले करी 32 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। जीएसटी लागू होने के बाद सिलेंडर की कीमतों में यह इजाफा सब्सिडी में कटौती करने के कारण हुआ है।
 
उल्लेखनीय है कि जीएसटी लागू होने से पहले कई राज्यों को एलपीजी के लिए टैक्स नहीं देना होता था, लेकिन कुछ राज्यों में इस पर 2 से 4 फीसदी तक का वैट लगता था, लेकिन अब क्योंकि एलपीजी को 5 प्रतिशत के स्लैब में रखा गया है, तो इसकी कीमत में 12 से 15 रुपए तक की बढ़ोतरी हो रही है। अब यह सभी राज्यों में एक समान किमत में उपलब्ध होगा।
 
इकोनॉमिक टाइम्‍स के मुताबिक जून से सरकार ने एलपीजी की सब्सिडी में भी कुछ कटौती की है। उदाहरण के तौर पर अगर जून तक किसी के पास 119 रुपए तक की सब्सिडी आती थी, तो अब उसे मात्र 107 रुपए ही सब्सिडी के रूप में मिलेंगे। हालांकि, जीएसटी के आने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 69 रुपए तक की कटौती हुई है। इससे पहले कमर्शियल सिलेंडर पर 22.5% तक का टैक्स लगता था, लेकिन अब इसे 18% स्लैब में रखा गया है जिसके कारण दाम में कमी हुई है।
 
इसके अलावा एलपीजी उपभोक्ता को दो साल का अनिवार्य तौर पर जांच, इंस्टालेशन और एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज भी देना होगा। ये चार्ज इसलिए लिए जा रहे हैं क्योंकि नए कनेक्शन का अब डॉक्यूमेंटेशन किया जाना है। एलपीजी को 5 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब में रखा गया है। (एजेंसी)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख